Makar Sankranti 2025 Shubh Sanyog: इस साल मकर संक्रांति पर 30 सालों बाद शुभ संयोग बन रहा है। सूर्य के मकर राशि में आने के बाद मकर संक्रांति मनाई जाती है। वहीं, शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में है। ऐसे में सूर्य और शनि मिलकर मकर सहित 4 राशियों को भरपूर लाभ देंगे। आइए, जानते हैं किन राशियों को इन संयोग से लाभ मिलेगा।
मिथुन राशि के जातकों को निवेश से लाभ मिलेगा 
शनिदेव मिथुन राशि के लोगों पर कृपा बरसाएंगे। शनि मिथुन राशि के नौवें यानी भाग्य स्थान पर होंगे। ऐसे में मिथुन राशि वाले लोगों के लिए यह समय भाग्य खोलने वाला होगा। मिथुन राशि वालों की रूचि धर्म-कर्म में बढ़ेगी। धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। कार्यस्थल पर ऐसी योजनाओं के भागीदार बनेंगे, जिससे कि भविष्य में लाभ मिलेगा। साथ ही पिछले कुछ समय से खर्चों में वृद्धि हो रही थी, उनमें भी कमी आएगी। मिथुन राशि के जो लोग जमीन-जायदाद के मामलों में परेशान चल रहे थे, उनके हक में फैसला आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए खुशखबरी है। नई नौकरी की तलाश में हैं तो आपको नए मौके मिलेंगे। साथी भी आपकी मदद करेंगे।
तुला राशि के जातक करियर में पाएंगे तरक्की
शनि के शुभ प्रभाव से तुला राशि के जातकों को विदेश यात्रा मौका मिलेगा। शिक्षा और बिजनेस के सिलसिले में विदेश यात्रा का योग बनेगा। साथ ही जिन लोगों का विवाह नहीं हो रहा है, उनका विवाह का योग भी बनेगा। बिजनेस के मामले में भी तरक्की का योग दिख रहा है। खासकर जो लोग धातु से संबंधित कार्य करते हैं उन्हें लाभ होगा। वहीं, निर्माण कार्य में लाभ मिलेगा और धार्मिक यात्राओं का भी अवसर मिलेगा। आपके करियर में अच्छे योग बन रहे हैं। इससे आपको बड़ी सफलता मिलेगी। प्रभावशाली लोगों से भी मुलाकात होगी। नौकरी ढूंढ रहे लोगों को नए अवसर मिलने की उम्मीद है। कार्यस्थल पर आपके सहयोगी भी आपको लाभ पहुंचाएंगे।
मकर राशि के जातक बिजनेस में कमाएंगे लाभ
मकर राशि के जातकों को शनि की साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी, जिससे कि जो समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही थीं, उनका भी समाधान निकलेगा। मकर राशि के जातक बिजनेस में शानदार लाभ पाएंगे। जिन प्रोजेक्ट्स को लेकर मकर राशि के लोग कोशिशों में लगे हुए थे, उनकी कोशिशें कामयाब होंगी। साझेदारी में व्यापार करने वालों के लिए अच्छा समय है। लाभ होगा और पुराने कर्जों से छुटकारा मिलेगा। सूर्य और शनिदेव की कृपा से व्यापारियों को विशेष लाभ होगा। व्यापार में तरक्की के साथ-साथ आपकी साख भी बढ़ेगी। माता-पिता का आशीर्वाद भी मिलेगा।
कुंभ राशि के जातकों का करियर चमकेगा
कुंभ राशि के जातकों पर शनि की तीसरे चरण की साढ़े साती चलेगी, जिससे कि करियर की परेशानियां दूर होंगी। वहीं, राहु का आगमन भी कुंभ राशि में होगा, जिससे राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ होगा। बिजनेस में निवेश करने से लाभ होगा। सूर्य और शनि की कृपा से आपके लिए अच्छे दिन आने वाले हैं। खासकर संपत्ति खरीदने के लिए अच्छे मौके मिलेंगे। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आमदनी के रास्ते खुलेंगे और आमदनी बढ़ेगी। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए यह समय अनुकूल है। कई अटके काम पूरे होंगे।
यह खबर भी पढ़ें: Mahindra BE 6 And XEV 9e
1 thought on “Makar Sankranti2025 :मकर संक्रांति पर 30 साल बाद ऐसा संयोग, शनि देंगे मकर सहित इन राशियों को खूब लाभ”